चुनाव पूर्व सभी प्रत्यासियों का अपने आप को लडाई में बताना आम बात है लेकिन जिस तरह से भाजपा के जोशी और बसपा के मुख्तार अंसारी के बीच सीधी टक्कर थी उससे काशी के मतदाता को काफ़ी हैरानी हुई क्योकि एक तरफ़ जोशी जी जैसा साफ सुथरा व्यक्ति था तो दूसरी तरफ़ मुख्तार अंसारी जैसा बाहुबली नेता चुनाव मैदान में था । लेकिन वहा की जनता ने साफ सुथरे व्यक्तिव वाले नेता को जिताकर स्पस्ट यह बता दिया की हमें अच्छे नेता की जरुरत है नाकि बाहुबलियों की । जोशी के विजयी होने से काशी का गौरव बढ़ा है क्योकि कोई भी प्रत्याशी उनके व्यक्तित्व के समान नही था ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment