Thursday, May 21, 2009

गठबंधन में पड़ती दरारे

१५वी लोकसभा के आम चुनाव में जिस तरह से सयुक्त प्रगतिशील गठबंधन को सफलता मिली उससे गठबंधन के पुराने सहयोगी राजद, लोजपा काफी हैरानी हुई । जहाँ ये पुराने सहयोगी मान रहे थे की उनके बिना सयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार नही बना सकता है लेकिन इनके सारे पूर्वानुमान धरे के धरे रह गए । न सिर्फ़ सयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सबसे बड़ा गठबंधन बन कर उभरा बल्कि गठबंधन की प्रमुख पार्टी कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी । जिसकी वजह से राजद, लोजपा को सयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार से अलग होना पड़ा ।

No comments:

Post a Comment